फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मारपीट में कार्रवाई न करने से युवक ने खाया जहर

Sun, 15 Dec 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। दबंगों द्वारा मारपीट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत होकर रविवार देर शाम युवक ने जहर खा लिया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई रीतम सिंह (21) से पड़ोसी मुकेश व द्रगचंद का विवाद हो गया था। रीतम ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शनिवार को फिर घर आकर मारपीट की। जिसकी शिकायत करने मां रूपरानी के साथ थाने गया। जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
बताया कि रविवार शाम को उनका भाई रीतम बाइक से पनवाड़ी जा रहे थे। तभी रास्ता रोककर पांच लोगो ने मारपीट घायल कर दिया। 112 पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की जिससे आक्रोशित होकर पुलिस के सामने युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस व परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रीतम के पिता माधव सिंह ने बताया कि अगस्त माह में भी आरोपियों ने मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। मझगवां इंस्पेक्टर ने कहा कि बहनोई व चचेरे भाइयों से जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। पुलिस समझा रही थी तभी युवक ने जहर खा लिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें