फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माँ गौरा महाविद्यालय में अन्तर्रष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मां गौरा महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रबंधिका रंजना पांडेय, प्रवक्ता मीना तिवारी ने महिलाओं तथा छात्राओं को आत्म सुरक्षा तथा अपने अधिकारों के लिए सशक्त बनने के प्रति प्रेरणा दी। छात्रा नैंशी गुप्ता, माही, मुस्कान, प्राची दीक्षित, खुशबू, रितिका, दीक्षा, पूजा, लक्ष्मी, कुमकुम, प्रांशी आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार ऊं हरिहर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने दरियापुर में गोष्ठी की। छात्रा नेहा, शिवांगी, रीता ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रति विचार व्यक्त किए। वहीं कस्बे के कन्या पूर्व मा.विद्यालय में प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी, पीएचसी की डॉ. शमा परवीन ने कहा कि आधी आबादी के उत्थान के बगैर समाज का उत्थान संभव नहीं है। डॉ पुष्पांजलि वर्मा, महनूर बानो, नूतन शर्मा, रंजना गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित अन्य ने विचार प्रकट किए। गहरौली संवाद के अनुसार स्व.पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में महिला सशक्तीकरण पर जानकारियां दी। डॉ. वंदना तिवारी ने महिलाओं के स्तर के विषय पर प्रकाश डाला। एनपीआरसी कुलदीप चौरसिया, डॉ.आकाश दीप मिश्रा, डॉ. कपिल द्विवेदी, डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. सुनील यादव, डॉ .रोहित, प्रदीप सोनी, रविंद्र सोनी, शैलेंद्र प्रजापति, रामसहोदर, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.मनीष द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार सरस्वती महिला डिग्री कालेज में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत ने कहा कि हमारे देश में तो नारियां आदि काल से ही शास्त्रार्थ, युद्ध, गीत संगीत आदि में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। महिला सिपाही प्रतिभा व साक्षी, अंजना सोनी, हिना परवीन, ज्योत्सना सिंह, अंकित चंदेल, रोशनी सिंह, काव्या सिंह, दीपिका सिंह,पलक साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें