फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की पहचान करें, जल्द बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग : अनुराग

विज्ञापन
बचत भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते विशेष बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बजट में लगभग 38 फीसदी वृद्धि की है। इससे समाज के कमजोर वर्गों और दिव्यांगजनों को भरपूर लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी बचत भवन हमीरपुर में जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क उपकरण वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक समेत लगभग 10 लाख के 276 उपकरण बांटे गए।
अनुराग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में ऐसे सभी दिव्यांगजनों की पहचान करें। जिन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता है, उन्हें अतिशीघ्र कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाएंगे। कोरोना संकट की चर्चा करते हुए अनुराग ने बताया कि उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों को भी पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का भरपूर प्रयास किया है। ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसनट्रेटर के साथ-साथ उन्होंने अल्प अवधि में ही पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाकर मरीजों को राहत दी है।
विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि यूक्रेन मेें फंसे लगभग 20 हजार भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित हमीरपुर जिले के 17 गांवों के पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मान पत्र भी वितरित किए। इन गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 20-20 लाख रुपये का प्रावधान किया था। उन्होंने इन चयनित गांवों में हुए विकास कार्यों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। शिविर में स्वयंसेवी संस्था पहचान से संबंधित दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली, कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, भाजपा के पदाधिकारी, डीसी देबश्ेवता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, क्षितिज चंद्र विशाल और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक नहीं पहुंचे कार्यक्रम में
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा सरकार का कोई विधायक और मंत्री हमीरपुर नहीं पहुंचा। यहां तक जिला हमीरपुर से भाजपा के दो विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमलेश कुमारी भी इस कार्यक्रम से दूर रहीं। अनुपस्थिति का कारण शिमला में विधानसभा सत्र चलना माना जा रहा है।

दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करते मंत्री अनुराग ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें