राठ (हमीरपुर)। पति के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहीं मोपेड सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। अतरौलिया मोहल्ला निवासी परमलाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को पत्नी मत्ती (40) के साथ मोपेड से बागेश्वरधाम दर्शन करने गए थे। बुधवार को दोनों घर लौट रहे थे। हरपालपुर व अलीपुरा के बीच सिद्ध बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही पत्नी उछलकर सड़क पर गिरी और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। परमलाल ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। पत्नी गल्ला मंडी में अनाज छनाई का काम करतीं थीं।