फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) रागौल-अकौना रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वह घर से खेतों की ओर जा रहा था। करहिया गांव निवासी भगवती वर्मा (55) बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत जा रहा था।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पार करते समय वह बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह अकेले रहते थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका बेटा मइकू बाहर रहकर मजदूरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है। बताया कि भगवती के पास करीब छह बीघा कृषि भूमि है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें