फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बुंदेलखंड के लोगों को बहुत धोखा दिया- अखिलेश

विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के राठ में जनसभा को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा/राठ (हमीरपुर)। प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को यहां जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने घोषणाओं की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में तिलहन की उपज ज्यादा है। सपा की सरकार बनने पर यहां खाद्य तेल तैयार करने का कारखाना लगाया जाएगा। निजी कारखाना लगाने वालों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। निवेशकों को छूट दी जाएगी। कानपुर-कबरई हाईवे पर रोज ही जाम लगता है। यह हाईवे संकरा है। जनता ने मौका दिया तो इसे अब सिक्स लेन बनवाया जाएगा। बीएनवी डिग्री कालेज को यूनिवर्सिटी बनाएंगे। अस्पताल बनवाकर मुफ्त इलाज देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मौदहा में प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति के समर्थन में कपसा मैदान में और राठ केे बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड के लोगों के साथ धोखा किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर तीन काले कानून लाद दिए थे। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हो गए। यूपी और पंजाब में चुनाव होने के कारण काले कानून वापस लिए। किसानों को समय पर डीएपी भी नहीं मिली। नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार नौकरी और रोजगार देने के बजाय मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं। पहले और दूसरे चरण के मतदान ने इनकी ही गर्मी निकाल दी है। बाबा अपनी शक्ल देखकर गुंडे और बदमाशों की बात करते हैं। मतदान के बाद उनकी शक्ल पर 12 बज चुके हैं। सरकार जाने वाली है, थोड़ा धक्का और मार देना। सपा सरकार ने एंबुलेंस चलाकर गरीबों को इलाज देने का काम किया था। भाजपा सरकार ने एंबुलेंस को भी बर्बाद कर दिया। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार हुआ है। 300 यूनिट फ्री बिजली की बात पर बाबा को करंट लग गया है। कोरोना के मरीजों को न दवाई मिली न राहत। सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली,1500 रुपये समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
सांड़ के हमले से मौत पर परिजनों को देंगे पांच लाख
भाजपा सरकार ने हजारों करोड़ खर्च करने के बाद भी अन्ना पशुओं से निजात नहीं दिलाई। किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर सांड़, जाने कितने लोगों की जान ले रहा है। सांड़ सड़कों पर दुर्घटनाएं भी करता है। सपा की सरकार आई तो साड़ के हमले से मौत पर पीड़ित के परिजन को पांच लाख की मदद देंगे।

स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित करते अखिलेश यादव- फोटो : HAMIRPUR

मौदहा कस्बे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ?- फोटो : HAMIRPUR

मौदहा कस्बे में आयोजित जनसभा में मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

खेड़ाशिलाजीत गांव की मुख्य सड़क पर भरा कीचड़।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें