फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: उमा भारती बोलीं- अचानक प्रकट हुई कांग्रेसी बहन पर भरोसा न करना

Mon, 14 Feb 2022 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उमा भारती ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। उनके नेताओं ने जमीनों पर कब्जा कराने का कार्य किया। उन्होंने 2024 में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए अंतिम सांस तक राजनीति व जनसेवा करने की बात कही। 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यहां चुनावी जनसभा में प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस की बहन चुनाव के समय अचानक प्रकट हो गई हैं। इन पर भरोसा करना उचित नहीं है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


सपा-बसपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। उनके नेताओं ने जमीनों पर कब्जा कराने का कार्य किया। उन्होंने 2024 में चुनाव लड़ने का एलान करते हुए अंतिम सांस तक राजनीति व जनसेवा करने की बात कही। सोमवार को सरीला नगर के राजा महिपाल सिंह क्रीडा स्थल में जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम हमारी आस्था हैं, तो गरीबों को रोटी रोजगार मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी सोच के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया। बिजली, बीज और खाद की पूर्ति सरकार समय पर कर रही है। भारत 2029 तक सुपर पावर बन जाएगा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद समूचे विश्व की सोच में परिवर्तन आया है। विदेशी नेता भी मोदी जैसा बनने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस मौके पर प्रदेश के सरकार के उद्योग राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, प्रत्याशी मनीषा अनुरागी, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, विधानसभा प्रभारी डॉ. कमलेश सक्सेना ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें