फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अवैध संबंध होने के शक में की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चार दिन पहले पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के किसी अन्य से अवैध संबंध होने के शक में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पति ने मृतक की साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया था।
विज्ञापन

शहर के जुगियाना मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र अनुरागी 11 सितंबर को अपनी पत्नी संगीता (40) का गला घोंट कर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुत्र अंशुल ने पिता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया गुरुवार सुबह 7.15 बजे औंता से हमीरपुर रोड पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हरिश्चंद्र ने बताया उसकी पत्नी दिल्ली में काम करती थी। उसे शक था कि पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसकी वजह से पत्नी को दिल्ली जाने से मना करता था। इसी बात पर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
बताया कि संगीता दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी। जब उसने वापस जाने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया गुस्से में उसने पत्नी की साड़ी से उसके गले में फंदा कस कर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए मौके से भाग गया। कोतवाल ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार सिंह, आरक्षी डेगराज सिंह, आशीष कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें