फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: क्षमता से अधिक माइनर में छोड़ा पानी, 100 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 29- मदारपुर मौजे में खेतों पर भरा नहर का पानी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार रात मदारपुर माइनर का पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे 12 से अधिक किसानों की करीब 100 बीघा में बोई गई रबी फसलें चना, मसूर, राई और अलसी जलमग्न हो गईं। सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नहर किनारे स्थित पन्नालाल मिश्र की 6 बीघा, प्रभादेवी 20, राजकुमार सिंह आठ, गोपाल प्रजापति 10, ब्रजमोहन सिंह 18, रामभजन सैनी पांच और लालू साहू की आठ बीघा फसल पानी में डूब गई। इसके अलावा अन्य किसानों के खेत भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण रमेश, मुन्नीलाल ने बताया कि नहरों और माइनरों की सफाई के नाम पर केवल खानापूरी की जाती है। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार और ग्रामीणों ने संबंधित अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराया, इसके बाद माइनर में पानी की आपूर्ति कम कराई गई। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

नहरों का उचित रखरखाव न होने से हालत खराब
नहरों का उचित रखरखाव न होने से उनकी हालत पहले से ही खराब है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने माइनर की क्षमता का आकलन किए बिना क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया। इससे उनकी 20 बीघा में बोई चना, मसूर और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इससे भारी नुकसान हुआ है। - प्रभा मिश्र, महिला किसान।
विज्ञापन

किसी तरह किया था खाद-बीज का इंतजाम
खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद किसी तरह खाद-बीज का इंतजाम कर 10 बीघा में चना, मसूर और गेहूं की बोआई की थी। खेतों में पानी भरने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। इस नुकसान का जिम्मेदार नहर विभाग है। शासन-प्रशासन को इसकी भरपाई करानी चाहिए। -गोपाल प्रजापति, किसान।
इस मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं है। हमारी सभी नहरें अभी संचालित नहीं हुई हैं। इस माइनर की जानकारी कराई जाएगी। - दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें