सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के अमूंद गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अमूंद गांव निवासी अरुण कुमार ने 12 नवंबर को राहुल राजपूत, रिगवारा खुर्द निवासी अभय उर्फ अब्बू और संजय सिंह तथा रिगवारा कला निवासी हृदेश समेत चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप था कि चार बाइकों से पहुंचे युवकों ने घर के बाहर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और तमंचों से हवाई फायरिंग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घटना से एक दिन पहले रास्ते में टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कछवाकला से राहुल, अभय उर्फ अब्बू और संजय को गिरफ्तार किया जिनके पास से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।