फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद पर जान से मारने की दी धमकी

Tue, 03 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत झलाण में जमीनी विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो गई है। बाप- बेटे ने एक व्यक्ति से गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवतार सिंह पुत्र जौला राम निवासी झलाण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे वह नादौन कस्बा से वापस घर पहुंचा तो परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार और उसके बेटे रविदत्त ने उनकी पशुशाला के पास बनी पक्की नाली को उखाड़ दिया है जब उसके पिता  ने उनके नाली खोदने का कारण पूछा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें