हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और आईआरडीपी के तहत आने वाले एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी से बैचवाइज आधार एवं टेट पास अभ्यर्थियों से रिक्त टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के पदों को भरने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर इंद्रजीत सिंह के कार्यालय में 10 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित हैं।
शिक्षा उपनिदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि जिस अभ्यर्थी नाम रोजगार कार्यालय से प्रेषित न हुआ हो वह 10 नवंबर तक सीधा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की विवाहित पुत्रियां या पोतियां उम्मीदवार के रूप में मान्य नहीं होंगी।
उन्होंने बताया कि एससी आईआरडीपी तथा एसटी आईआरडीपी श्रेणी से नॉन मेडिकल के 9-9 पद तथा ओबीसी आईआरडीपी श्रेणी से टीजीटी मेडिकल के 18 पदों और सामान्य डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से 1 पद टीजीटी आर्ट्स और 2 पद टीजीटी मेडिकल, ओबीसी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से 5 पद टीजीटी आर्ट्स, 9 पद टीजीटी नॉन मेडिकल, 5 पद नॉन मेडिकल और एससी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से टीजीटी आर्ट्स के 24 पद तथा टीजीटी नॉन मेडिकल 18 पद और टीजीटी मेडिकल के 13 पदों के लिए साक्षात्कार 19 नवंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में लिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित वर्ग के पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि 10 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करवाना और 19 नवंबर को 10 बजे साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करें।