मुस्करा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर व खड़ी बरामद बाइकें।
- फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा (हमीरपुर)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली। काफी दिनों से फरार चल रहे बाइक चोर गिरोह के एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं।
15 अगस्त को मौदहा और मुस्करा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। तब 16 बाइकें बरामद की थी। उनमें से चार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आए थे। एक आरोपी भाग गया था। थाना प्रभारी उमापति मिश्रा ने संयुक्त टीम में एसआई अरविंद मौर्या व सतीश शुक्ला तथा कांस्टेबल अमर बहादुर,अमित यादव ने वांछित आरोपी बलवीर उर्फ बल्ली निवासी गहरौली को दबोच लिया।
बताया कि आरोपी काफी समय से बाइक चोरी की घटना में लिप्त था। उसे वाहन चेकिंग के दौरान कस्बे के गहरौली तिराहा से चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसकी निशानदेही पर तीन और बाइकें गहरौली स्थित उसके पशुबाड़े से बरामद की हैं। बताया कि बलवीर साथियों के सहयोग से अलग-अलग स्थानों से बाइकें चोरी कर लाते थे। इनकी नंबर प्लेट एवं चेचिस नंबर नष्ट कर धोखाधड़ी से बेचने का काम करते थे।