फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में श्रद्धालु महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
मुस्करा पीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। दामूपुरवा के पास गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन करने पैदल जा रहे महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के साथ बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के चारथोक निवासी बाबादीन ने बताया कि वह परिजनों और पड़ोसियों सहित पैदल कामतानाथ दर्शन के लिए चित्रकूट जा रहे थे। बसवारी के आगे दामूपुरवा के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बहू रामदेवी (35) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक सवार हल्के (50) निवासी दामूपुरवा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनुलिका ने बताया कि घायल रामदेवी के पैर में गंभीर चोटें हैं। बाइक सवार हल्के राजपूत के सिर पर चोट हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। एसआई अरविंद कुमार मौर्या ने घायलों की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें