फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में चल रहे मेले के दौरान वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई है। रिहुंटा गांव में चल रहे मेले में रिहुंटा व सिकरौधा गांव के ग्रामीणों के बैनर पोस्टर लगे हैं। गुरुवार को बैनर फाड़ने को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद हो गया। सिकरौधा के पवन का आरोप है कि दबंग उन्हें मेले से पकड़ कर ले गए। एक घर में बंधक बनाकर मारपीट की। वहीं रिहुंटा के रिषभ ने बताया कि देर रात सिकरौधा के लोगों ने धावा बोल कर आतंक मचाया। उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मेले में पोस्टर फाड़ने पर दोनों गांवों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

------------------------------------------
खेत में बकरी घुसने पर पीटा
राठ। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गांव की तारा पत्नी खूबचंद्र पाल ने बताया कि उनकी बकरियां गांव के ही मोहम्मद के खेत में चलीं गईं थीं। इससे नाराजह होकर मोहम्मद, अनवर व नसीम बानो ने उनके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे वृद्ध ससुर परसी व दस वर्षीय पुत्र अमित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)
-----------------------------
बारूद के गोले से घायल
राठ। क्षेत्र के पहरा गांव निवासी विशिंद ने बताया कि खेत में नीलगायों को भगाने के लिए बारूद के गोले दाग रहे थे। तभी एक गोला हाथ में फटने से वह घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें