फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता फांसी में झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। चंदपुरवा बुजुर्ग में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराली पक्ष ने मायके न भेजने से नाराज होकर आत्महत्या करने की बात कही है। जबकि मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी पति महेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि छह महीने पहले कैमोखर निवासी रमाकांती (22) के साथ शादी हुई थी। गुरुवार को रमाकांती ने मायके भेजने की बात कही। इस पर समय न होने की बात कह दी। पति का यह बर्ताव उसे नागवार लगा और सूना घर पाकर गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पति उसे फांसी से उतारकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मायके पक्ष को भी अवगत कराया गया है। घटना की सूचना पर आए मृतका के पिता रामप्रकाश निवासी कैमोखर थाना बिवांर ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें