शहर के मां गौरा महाविद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग करते छात्र।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के मां गौरा महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विकास और पूनम दौड़ में अव्वल रहे। कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पूनम देवी प्रथम, पूनम द्वितीय तथा नैंसी गुप्ता व माही संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में विकास वर्मा प्रथम, आशुतोष तिवारी द्वितीय व अनुज कुमार प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में संयुक्त बीए व बीएससी के छात्रों की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें बीए की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में प्राची दीक्षित की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग खो खो में निधि व नैंसी गुप्ता की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें निधि की टीम विजेता रही।
प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ करवाई। प्रवक्ता आरडी निषाद, दयाराम गौतम, शुभम दक्ष, नंदकिशोर, केशव प्रजापति, आरती प्रजापति, मीना तिवारी, शिखा दिनेदी, अल्ला प्रजापति, विनीता प्रजापति, गजाला जफर ने सहयोग प्रदान किया।