फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दल प्रशासन की सीमा में रहकर करें निगहबानी-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नवीन गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से एसपी केके दीक्षित ने बात की। कहा प्रशासन द्वारा तय किए गए दायरे के अंदर रहकर ही ईवीएम की निगहबानी करें। अगर किसी ने सीमा से हटकर कार्य करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान टिन शेड के नीचे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने सभी का नाम पता पूछा और कौन किस दल से हैं जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप सभी सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं। सभी दलों ने सहमति जताई। बता दें कि स्ट्रांग रूम के बाहर सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता मंडी में मौजूद रहकर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें