फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रेलवे पुल पर युवती का रील बनाते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज और लाइक पाने की होड़ में युवा जोखिम भरे स्थानों पर रील बना रहे हैं। चंद्रावल नदी पर बने रेलवे पुल पर एक युवती का रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक व पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर पहले भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं। इन स्थानों पर अनधिकृत प्रवेश जोखिम भरा और गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे के प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करना भी नियमों का उल्लंघन है।
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक और पुल आम लोगों के आवागमन या वीडियो बनाने के लिए नहीं हैं। ऐसी गतिविधियां सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर हैं। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें