फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व दुष्कर्म मामले में पीड़िता को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। चार दिन पूर्व तमंचे के बल पर दो युवक एक गांव की किशोरी का अपहरण कर लिया था। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आला अफसरों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को पुलिस ने छुड़ा लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि दो अगस्त की शाम उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए खेतों में गई थी। तभी बांदा जिले के जसपुरा थाना के ग्राम गौरी निवासी महेंद्र और उसके मौसी का लड़का कानपुर के सजेती थाने के सिधौल गांव निवासी शिवम बाइक से आए। दोनों तमंचे के बल पर धमकाकर उनकी नाबालिग पुत्री को बाइक पर बैठा ले गए।
घटना की तहरीर देने के साथ ही बेटी की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी हुई कि पुत्री सिधौल गांव में है। इस पर कोतवाली में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब वह पुलिस अधीक्षक से मिले।
विज्ञापन

एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित किशोरी को छुड़ा लिया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम सिधौल में रखे रहे। वहां तमंचे के बल पर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र व उसके मौसेरे भाई शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाल ऋषिदेव ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें