राठ। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के लिए काम करने वाली सृजन संस्था ने अमूंद गांव से शिक्षा की गाड़ी का संचालन शुरू किया है। यह गाड़ी ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगी।
सरीला एसडीएम जुबेर बेग, संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव व प्रधान के प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता आजाद ने हरी झंडी दिखा कर शिक्षा की गाड़ी को रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा से मुश्किलें आसान हो जाती है। संस्थापक प्रभात सक्सेना, आपरेशन हेड रविंद्र गुप्ता ने अपने विचार रखे। कहा कि गांवों को गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, रामेंद्र शुक्ला, सर्वेश राजपूत, कपिल आर्य, विवेक, देवेंद्र, गोविंद, आदित्य, हरि, योगेश राठौर, पारुल सोनी, काजल गुप्ता, प्रज्ञा अग्रवाल, साक्षी, साधना, शिवानी, अंजली आदि मौजूद रहीं।