फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी नहीं सुलझी बालक की हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया में ननिहाल गए 7 वर्षीय बालक की गला घोंट कर हत्या मामले में 36 घंटे बीतने के बावजूद असली हत्यारे का पता नहीं चला है। पुलिस हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी सतीश पुत्र रामपाल लोधी के यहां शुक्रवार रात कुंआ पूजन का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने गए सतीश के भांजे मवई गांव निवासी हिमांशू (7) पुत्र सुरेश राजपूत देर रात लापता हो गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे हिमांशू का शव पशुबाड़े में घासफूस से ढका हुआ मिला था। मृतक हिमांशु के मामा सतीश ने हिमांशू के पिता सुरेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शराब के लती सुरेश ने एक साल पहले पत्नी सर्वेश को घर से निकाल दिया था। तभी से सर्वेश अपने मायके गल्हिया में रह रहीं हैं। वहीं सुरेश व सर्वेश का इकलौता पुत्र हिमांशु अपने दादा टेकचंद्र के साथ रहता था। पुलिस ने गांव के नलकूप पर सो रहे सुरेश को हिरासत में ले लिया था। जिससे पूछताछ करने के बावजूद अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मृतक के बाबा मवई गांव निवासी टेकचंद्र ने अपनी बहू व मृतक की मां सर्वेश व उनके एक रिश्तेदार पर हत्या करने का शक जताया था। उनका कहना है कि बीते आठ माह से सर्वेश अपने रिश्तेदार के यहां रह रहीं हैं। कोतवाल केके पांडेय ने कहा कि हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें