क्षेत्र के एक गांव में शाम चार बजे के बाद एक छह माह की बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। जिसे उसका चाचा अखिलेश अपने साथ ले गया और उसके गुप्तांग में उंगली डाल गंदी हरकत की। मासूम के अधिक ब्लड निकलने पर आरोपी उसे आंगन में छोड़कर भाग गया।
पीड़िता का पिता उसे मुस्करा सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मुस्करा इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि सगे चाचा ने छह माह की बालिका के गुप्तांग में उंगली डालकर गंदी हरकत की।
अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मासूम की हालत नाजुक है। बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।