फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिले की दो सड़कों का 4.99 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद की दो सड़कों का निर्माण 4.99 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर योजना तैयार कर ली गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सड़कों के निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन



बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग व कुलपहाड़-नौगांव मार्ग जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल हैं। इन सड़कों का निर्माण कराए जाने को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी। इसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर इन दोनों सड़कों के निर्माण को लेकर कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग का 3.12 करोड़ रुपये व कुलपहाड़-नौगांव मार्ग का निर्माण 1.87 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से 25 अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई जाएगी। काम शुरू होने के बाद तीन माह में यह दोनों सड़कें बनकर तैयार होंगी। इन सड़कों से प्रतिदिन करीब एक हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से न सिर्फ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है बल्कि आवागमन में दिक्कत होती है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग व कुलपहाड़-नौगांव मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें