फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मिलेट्स उत्पादन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कृषि विज्ञान केंद्र में मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स (श्रीअन्न) बीज उत्पादन एवं गुणवत्ता युक्त बीज प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन मंगलवार को किसानों को बीजों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने श्रीअन्न को कम पानी में अधिक पोषण देने वाली फसल बताते हुए किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। विशेषज्ञों ने बीज उत्पादन की तकनीक, पृथक्करण दूरी, रोगिंग, कटाई का सही समय, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खाद और बायो-फर्टिलाइजर की जानकारी दी। साथ ही किसानों को मिलेट्स के मूल्य संवर्धित उत्पादों तथा शीड हब योजना के तहत मिलने वाले अनुदान की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें