फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तांबे का तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तांबे का तार चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का कॉपर वायर और उसे बेचने से मिले डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 9:37 बजे उपनिरीक्षक हर्षवीर सिंह, आरक्षी विशाल यादव और चंदन यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित बडेरी नाला के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश प्रजापति (29), निवासी ग्राम इचौली और रौनक ताम्रकार, निवासी राठ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 48.500 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर तथा तार बेचने से मिले 1,55,500 रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें