फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुुर। शहर के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सीओ विवेक यादव ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। कहा परिवार का भाई या पिता कोई भी आपको बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए स्कूल छोड़ने आते हैं। तो उनके वाहन में मत बैठें और यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने यातायात नियमों से संबधित संकेतों की जानकारी दी।
निबंध प्रतियोगिता में पांच छात्राएं होंगी पुरस्कृत
कार्यक्रम के अंत में सदर सीओ ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं स्नेहा, रौनक खातून, रिद्धि साहू, स्नेहा साहू व शानू को चयनित किया। जिनको 30 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर उनकी सराहना की। संचालन संकुल प्रभारी दिलीप सिंह ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य स्नेह प्रभा, अध्यापक रीता सचान, रश्मि द्विवेदी, सुनीता निषाद, रमाकांत कुशवाहा सहित समस्त स्टाप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें