फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रैक्टर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 17- मृतक अनिकेत कुशवाहा। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जराखर मार्ग पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी रविंद्र कुमार (21) ने बताया कि बुधवार देर शाम गांव के साथी राकेश (38) के साथ कस्बे से पुताई का काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सेना व उमन्नियां गांव के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बताया कि ट्रैक्टर ने उनके पीछे आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी जिससे दूसरी बाइक सवार करगवां गांव के अनिकेत कुशवाहा (20), यश (25) और बड़ा खरका गांव के आनंद (18) भी घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉ. राघव ने सभी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
उरई में इलाज के दौरान अनिकेत ने दम तोड़ दिया। अनिकेत के पिता भानसिंह ने बताया कि बेटा अविवाहित था और गांव में मोमोज का ठेला लगाता था। उसकी मौत पर मां शीला देवी, बड़े भाई अमन कुशवाहा रो-रोकर बेहाल रहे। क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि अभी किसी ने थाने में शिकायती पत्र नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें