फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान से नकदी सहित लाखों का कबाड़ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। रविवार की रात चोरों ने डाक बंगला के सामने हाईवे किनारे एक कबाड़ की दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित लाखों कीमत का कबाड़ सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बस स्टॉप के समीप हाईवे किनारे शिवमूरत साहू की कबाड़ की दुकान है। पीड़ित ने बताया रविवार शाम दुकान बंद कर घर चला आया था। सोमवार को सुबह दुकान पहुंचने पर देखा तो पीछे से दीवार टूटी पड़ी है और दुकान में रखा सिल्वर, तांबा, लोहे की मोटी चादर सहित गोलक में रखी पांच हजार की नकदी नदारद थी। दुकानदार के अनुसार चोर लाखों रुपये कीमत का कबाड़ का सामान चोरी कर ले गए है। चोरी की सूचना पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू व्यापारियों के साथ पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें