फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचा स्वामी ब्रह्मानंद का संदेश

विज्ञापन
स्वामी ब्रह्मानंद शोभा यात्रा में झांकी सजाए बच्चे - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। राजनीतिक गुरु स्वामी ब्रह्मानंद से पिता तुल्य प्यार मिला है। उन्होंने राजनीतिक सुचिता की मिशाल कायम की। आज सामाजिक पतन के दौर में स्वामी जी का संदेश पूरे देश में पहुंचाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह में बीएनवी डिग्री कालेज पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्वामी जी को याद करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। ईश्वर ने चाहा तो पृथक बुंदेलखंड राज्य बनवाने में भी सफलता मिलेगी। सभा से पूर्व स्वामी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाधि स्थल पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक मनीषा अनुरागी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व जिपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, डॉ.अंबेश कुमारी, सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सीमा पटनाहा, डिग्री कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह, सचिव डॉ कमलेश सक्सेना, प्राचार्य डॉ एसएल पाल, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, डॉ.कमलेश चौधरी, प्रवेश महान, सुरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ.उमाकांत सिंह, कमलेश वर्मा, माया बाल्मीकि, छतरपुर डीएम शीलेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, गोहांड अरविंद्र मुखिया, डॉ. दृगपाल सिंह, रणविजय सिंह सहित हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शोभायात्रा में उमड़ी आस्थावानों की भीड़
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद सामाजिक कल्याण समिति ने नगर में शोभा यात्रा निकाली। बीएनवी डिग्री कालेज से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद समाधि स्थल पर यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में लक्ष्य परिवार सहित अपेक्स पब्लिक स्कूल, श्री यादवेश, वीरांगना लक्ष्मीबाई, सरस्वती ज्ञान मंदिर, उर्मिला देवी विद्यालय, विनायक, प्रेमवती शिक्षा संस्थान, स्वामी मधुवनदास त्यागी आदि विद्यालयों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथी व दर्जनों घोड़े बैंड बाजों की धुनों पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन

--------------------------------------
स्वागत करने की रही होड़
शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। विधायक मनीषा अनुरागी ने स्टाल लगवा जलपान की व्यवस्था की। जिसमें सैकड़ों लोगों ने जलपान कर अपनी भूख मिटाई। श्रीकृष्ण मंदिर यादव छात्रावास समिति के संरक्षक उमेश यादव, सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अखिलेश यादव, मौन साधना केंद्र संचालक नीलू महाराज, आशीष द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह राजपूत, कैलाश बाबू आदि ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा शोभा यात्रा का स्वागत किया।

शोभा यात्रा में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अखिलेश यादव- फोटो : HAMIRPUR

राठ में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें