हमीरपुर। शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजकुमार के संरक्षण व अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रभारी डा. सबा कौसर के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत रविवार को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में बदलते परिवेश में परिवार की भूमिका व दायित्व विषय पर ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रंगोली कार्यक्रम में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता साहू, बीए प्रथम वर्ष की सोनल साहू, साक्षी गुप्ता ने आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं मिशन शक्ति की प्रभारी डा. शालिनी के निर्देशन में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय की स्वयं सेविकाओं एवं समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा अदिति सिंह परिहार, श्रुति सैनी, दिव्या द्विवेदी, नैंसी सक्सेना, मनीषा आदि ने पोस्टर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर परिवार की उपयोगिता के बारे में बताया। डॉ. सबा कौसर, डॉ. अशोक बाबू, धीरेंद्र चौहान, मृदुलता सोनकर, नरेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, लवकुश कुमार, डॉ. स्वाति गुप्ता, डॉ. ज्योति यादव ने आनलाइन अपने विचार रखे। आनलाइन कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रतिमा चौहान, सुषमा कुशवाहा व परिचारिका ज्ञानवती भी जुड़ी।