फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सहालग में चमका बर्तन बाजार, फूल और पीतल के बर्तनों की बढ़ी मांग

Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सहालग में बर्तन बाजार चमक उठा है। हर कोई अपनी पसंद के बर्तन खरीद रहा है। कोई कुकर खरीद रहा तो कोई कढ़ाई खरीद रहा। किसी को डिजाइनदार तो किसी को फूलदार थाली पसंद आ रही है। द्वारचार के वक्त दिए जाने वाले बर्तनों में स्टील की मांग कम हुई है जबकि फूल व पीतल के बर्तनों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के विभिन्न बर्तन दुकानों पर लोग खरीदारी में व्यस्त दिखाई दिए। इस बार बाजार में डिजाइनर डिनर सेट, कप-प्लेट और शोवर क्रॉकरी की मांग में भी इजाफा हुआ है।
वर्तमान में फूल के बर्तन 900 से 1500 रुपये, एल्युमिनियम के बर्तन 350-450 रुपये, स्टील के बर्तन 200 से 1000 रुपये और नॉन-स्टिक बर्तन 300 से 1000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें