फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चंदन का पेड़ काटा, पुजारी की सजगता से चोरी होते बचा पेड़

विज्ञापन
शहर के संगमहेश्वर मंदिर के बाग में कटा पड़ा चंदन का पेड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मेरापुर स्थित संगमहेश्वर मंदिर के बगीचे में लगे चंदन के एक पेड़ की डाल को चोरों ने काट डाला। आहट से पुजारी की नींद खुल गई। ललकारने पर चोर पेड़ छोड़कर भाग निकले। पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे बीहड़ी क्षेत्र में संगमहेश्वर का मंदिर है। मंदिर परिसर में एक बाग है। जिसमें कटहल, आम, नीम के अलावा बेशकीमती चंदन के पेड़ हैं। पिछले शनिवार की देररात चोरों ने चंदन के एक बड़े पेड़ की एक शाखा को काट लिया। इसके बाद वह पूरे पेड़ को काटकर ले जाने की फिराक में थे। तभी आहट पाकर पुजारी भारतदास की नींद खुल गई। जिस पर पुजारी ने ललकारा। तभी चोर भाग गए। पुजारी ने बाग व मंदिर का निरीक्षण किया। जिसमें पेड़ की बड़ी डाल कटी मिली। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि इसके पूर्व चार बार चोर चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर ले गए हैं। जिसका कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। मगर अभी तक इन चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है।

शहर के संगमहेश्वर मंदिर मामले की जांच के दौरान पुजारी से जानकारी लेती पुलिस।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें