फोटो 27 एचएएमपी 36= जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद
हमीरपुर। जेल में निरुद्ध बंदी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हाेती धरना जारी रहेगा।
सदर कोतवाली के सूरजपुुर गांव निवासी बंदी अनिल द्विवेदी की जेल में मौत होने पर पत्नी पूजा ने जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं 17 सितंबर से अधिवक्ता संघ ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बंदी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के अलावा जेल में अधिवक्ताओं से होने वाली अभद्रता पर रोक लगाने की मांग की। शनिवार को न्यायालय का अवकाश होने के बाद भी बार संघ अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित, महामंत्री शैलेंद्र सचान अन्य अधिवक्ताओं के साथ धरने में डटे रहे। उन्होंने डिप्टी जेलर द्वारा न्यायालय में डाले गए अग्रिम जमानत के प्रार्थना पत्र के विरोध में वह पैरवी करेंगे। महामंत्री ने कहा कि उनके द्वारा पीड़ित पक्ष की तरफ से वकालत नामा भी लगाया गया है।