फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तेज धूप, बढ़ती गर्मी और धूलभरी हवा से आंखों की एलर्जी व लालिमा के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तेज धूप, बढ़ती गर्मी और धूलभरी हवाओं के कारण आंखों की एलर्जी और वायरल संक्रमण (आई फ्लू) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 30 से 40 मरीज आंखों में लालिमा, जलन, खुजली और पानी आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पहले इनकी संख्या 10-15 के करीब थी।
विज्ञापन



शनिवार को जिला अस्पताल में कुल 553 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 272 पुरुष, 206 महिलाएं और 75 बाल रोगी शामिल रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि नेत्र विभाग की ओपीडी में रोजाना 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें लगभग 50 प्रतिशत मरीज आंखों की एलर्जी और वायरल कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित पाए जा रहे हैं।


डॉ. गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में धूल, प्रदूषण, तेज धूप और संक्रमण के कारण आंखों की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। वायरल कंजंक्टिवाइटिस एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क या उसकी उपयोग की गई वस्तुओं के इस्तेमाल से फैल सकता है।
विज्ञापन





ये हैं लक्षण

आंखों का लाल होना, लगातार खुजली और जलन, आंखों से पानी आना, पलकों में सूजन, रोशनी से परेशानी, भारीपन महसूस होना

बचाव के उपाय

आंखों को बार-बार हाथ से न छुएं, बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें, साफ तौलिया और रूमाल का उपयोग करें, संक्रमित व्यक्ति की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें, आंखों को स्वच्छ पानी से धोते रहें, धूल और प्रदूषण से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें