फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात केंद्रों पर आज से होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 18,432 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से बुधवार तक जिले के सात केंद्रों पर दो पालियों में कुल 18,432 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन



रविवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और नकलरहित वातावरण में संपन्न कराई जाए।


पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन माहौल में संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर
- इस्लामियां इंटर कॉलेज हमीरपुर
- विद्यामंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
- राजकीय स्नातकोत्तर महिला विद्यालय कुछेछा
- राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर
- राजकीय महाविद्यालय भरुआ सुमेरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें