फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत का पैगाम देता है ईद-उल-फितर का त्योहार

विज्ञापन
हाफिज मतिउर रहमान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। ईद का पर्व देशभर में मंगलवार जाएगा। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सैय्यदबाड़ा स्थित हवेली मस्जिद के पेेश इमाम हाफिज मतिउर रहमान ने बताया कि मुसलमान रमजान उल-मुबारक के एक महीने के बाद एक मजहबी ख़ुशी का त्यौहार मनाते हैं, जिसे ईद उल-फ़ित्र भी कहा जाता है।
विज्ञापन

यह यक्म शव्वाल अल-मुकर्रम को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामी कलेंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चांद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है।
इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है। ईद के दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन-चैन की दुआ मांगते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें