फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय बारातियों से भरी कार ट्रक में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करते समय वैन पीछे से आ रहे डंपर में फंस गई। 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार में सवार छह बराती घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बरात कैथी गांव जा रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात एक बरात फैक्टरी एरिया से कैथी जा रही थी। फैक्टरी एरिया निवासी बृजेश ओझा, प्रदीप कुमार, अजय तिवारी, सुशील शिवहरे, करण, अजय कुमार ओमनी में सवार थे। बृजेंद्र कुमार वाहन चला रहा था। नेशनल हाईवे 34 में बड़े पावर हाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय ओमनी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर में फंसकर पशु अस्पताल के समीप तक घिसटती चली आई। गुस्साए बारातियों ने डंपर में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह की सख्ती से मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ओमनी कार एवं डंपर को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें