राठ। ट्रेन से गिरे मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुस्करा थाने के दामूपुरवा गांव निवासी प्रेमनारायण ने बताया कि उनके पिता रामकृपाल (60) मानसिक रूप से बीमार थे। जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। छह अप्रैल को ग्वालियर में इलाज करा ट्रेन से लौट रहे थे। बेलाताल स्टेशन के पास रामकृपाल अचानक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। झांसी में उपचार के दौरान आराम नहीं लगा। झांसी से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात कानपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। (संवाद)