फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त के निरीक्षण में सब कुछ चकाचक मिला

विज्ञापन
सुमेरपुर गल्ला मंडी में किसानों से जानकारी लेते मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचायत टेढ़ा का भ्रमण कर गोआश्रय स्थल, ग्राम सचिवालय एवं मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर मातहतों की पीठ थपथपाई। नवीन गल्ला मंडी में संचालित धान खरीद केंद्र ने पूछताछ के दौरान किसानों ने कोई परेशानी न होने की बात कही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बुधवार को टेढ़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गांव में बनी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी भीमसेन की सराहना की। इसके साथ ही ग्राम सचिवालय एवं मिनी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आयुक्त ने कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। किसानों ने आयुक्त को बताया कि उनको किसी तरह की परेशानी नहीं है। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मिलर तय नहीं हुआ है। इस वजह से धान की डिलेवरी अभी संभव नहीं है। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, मंडी सचिव बृजेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें