फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर के वीर इस साल फिसड्डी, 17.6 फीसदी कम रहा परिणाम

Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गतवर्ष की तुलना में काफी कम रहा। हाईस्कूल में पंजीकृत 15,161 छात्र-छात्राओं में से 14,477 ने परीक्षा दी। इनमें 13,116 परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में 15,100 पंजीकृत छात्रों में से 14,756 ने परीक्षा दी। इनमें 10,658 परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञापन

गतवर्ष की तुलना में हाईस्कूल का जिले का परीक्षा परिणाम 90.60 फीसदी रहा। जो बीते वर्ष की तुलना में 1.71 प्रतिशत अधिक रहा। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 72.23 फीसदी रहा है। यह बीते वर्ष की तुलना में 17.6 फीसदी कम है। ऐसे में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जनपद प्रदेश में 37वें व इंटर में 72वां स्थान पर रहा है। वर्ष 2023-24 की हाईस्कूल परीक्षा में 91.54 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। जबकि इंटरमीडिएट का 76.70 फीसदी रिजल्ट आया था। वर्ष 24-25 में हाईस्कूल का 88.89 प्रतिशत व इंटरमीडिएट का 89.83 प्रतिशत परिणाम रहा था।
जिला स्तरीय मैरिट में हाईस्कूल के 17 व इंटरमीडिएट के 12 परीक्षार्थियों ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। इनमें पांच छात्राएं शामिल हैं।
इंटर में 12वीं की छात्रा आस्था त्रिपाठी का नाम शामिल है। हाईस्कूल की सूची में खुशी देवी, प्रियंका, नंदनी सिंह व स्नेहा मांझी ने जगह बनाई है। शेष में छात्रों का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें