Hamirpur News: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में दीपांशु कौशिक ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। पिता ने कहा कि यूपी बोर्ड रिजल्ट में दीपांशु ने प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।
यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम में दीपांशु कौशिक ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ वह जिला स्तर पर टॉप पर है। महोबा जिले के पनवाड़ी थाने के बुढेरा गांव निवासी राजकुमार कौशिक ने बताया कि नगर के उरई रोड स्थित दीवानपुरा में किराए पर मकान लेकर रहते हैं।
विज्ञापन
बड़ा बेटा दीपांशु कौशिक नगर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को निकले यूपी बोर्ड रिजल्ट में दीपांशु ने प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। छोटा भाई देव कौशिक इसी विद्यालय में नौवीं का छात्र है। मां रचना गृहणी है।