फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश शासन से बिवांर कांड के पीड़ितों को दी गई मदद

Fri, 11 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जुलाई को बिवांर कस्बे में छात्रा के साथ हुए हादसे के संबंध में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से भेंट की। उन्होंने पीड़ित परिवार को लाइसेंस दिए जाने व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारोें को सरकार द्वारा दी गई राहत राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 25 जुलाई को बिवांर कस्बा निवासी स्वीकृति खरे के छेड़खानी के बाद खुदखुशी करने के मामले में बवाल हुआ था। पुलिस व कस्बे के लोगों के बीच हुई झड़प में पुलिस की फायरिंग से एक युवक रोहित पांडेय की मौत हो गई थी

और चार अन्य लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को महापरिषद के राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यालय आया।

राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिवांर कांड ने देश के हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। इस मामले को लेकर कायस्थ समाज का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा व नीरा शास्त्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो पर विचार किया और पीड़ित परिवार के लिए राहत राशि की घोषणा की। शुक्रवार को डीएम ने स्वीकृति के पिता राजकुमार को 15 लाख व रोहित के पिता को 5 लाख का चेक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सोम निगम, अशोक खरे, अशोक निगम, अनूप निगम, अयोध्या प्रसाद निगम, राम किशोर, धमेंद्र खरे, राजेंद्र अविनाश खरे, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें