फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक सहित तीन के खिलाफ जान बूझकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रिरूवा गांव के रामपुर डेरा निवासी चरन सिंह केवट का इकलौता पुत्र संजय (13) शुक्रवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने बसरिया गांव जा रहा था।

वह बसरिया गांव में पहुंचा ही था कि चंडौत गांव की तरफ से झांखर लादकर आ रहे  ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। 

मृतक के पिता चरन सिंह ने थाने में ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक बसरिया निवासी लाखन सिंह एवं भोला सिंह, चालक  हरिशचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कि ट्रैक्टर मालिक के कहने पर चालक ने उसके बेटे पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की त लाश शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है। उधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें