ुरारा बीआरसी कैंपस में बल्ले से शाट लगाती कप्तान माधुरी प्रजापति।
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। समर्थ फाउंडेशन संस्था के बैनर तले कुरारा बीआरसी कैंपस में किशोरियों के क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। किशोरियों ने क्रिकेट में दम दिखाया। कुतुबपुर टीम ने फाइनल मैच जीत लिया।
फाइनल मुकाबला खरौंज व कुतुबपुर की टीमों के बीच हुआ। खरौंज टीम की कप्तान उपासना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित छह ओवर के मैच में खरौंज टीम ने 24 रन बनाए। वहीं जीत का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी कुतुबपुर टीम ने बगैर विकेट गंवाए दो ओवर में ही मैच जीतकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। कुतुबपुर टीम की कप्तान माधुरी प्रजापति ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में 17 किशोरियों ने भाग लिया। अंजना खरौंज, उपासना खरौंज, मोहिनी कुतुबपुर विजयी रहीं। चम्मच रेस में आसमां कुतुबपुर, दिव्या चंदूपुर, मोहिनी खरौंज विजयी हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशिप्रभा ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।