फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कुरारा को पराजित कर हमीरपुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में कुरारा को पराजित कर हमीरपुर की टीम विजेता बनी। दौड़ में हरदेव और लंबी कूद में आदित्य अव्वल रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक के पारा गांव में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महंत प्रकाश भारती ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ कराया। सौ मीटर की दौड़ में हरदेव प्रथम और गौरव दूसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में आदित्य प्रथम और मोहित दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में कुरारा को हमीरपुर की टीम ने पराजित कर दिया। महिला खो खो में शंकरपुर विजेता बना। जल्ला की टीम उप विजेता रही। इस दौरान रमा सिंह, सुभाष कुशवाहा प्रधान, संतोष विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, अजयदीप विश्वकर्मा, अभिनय तिवारी, विशाल, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, खेलकूद प्रभारी मोहन सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें