फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल के दूसरे दिन 51 कुश्तियां हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कस्बे में दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन 51 कुश्तियां हुईं। दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने एक से एक कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। दंगल में रोमांचकारी कुश्ती महिला पहलवानों की रही। इसमें पूनम (हरियाणा) ने अंजू (दिल्ली) को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ समाजसेवी मान बहादुर ने किया। सबसे पहले नितिन (दिल्ली) एवं रमन (सहारनपुर) के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रमन ने विजय हासिल की। धवन (हरियाणा) व गोगा (नेपाल) के बीच कुश्ती में गोगा ने बाजी मारी। सुरेंद्र (उन्नाव) ने विक्की (पंजाब) को कड़े संघर्ष में हराया। कुलदीप (पंजाब) व नरेश (दिल्ली) के बीच हुई कुश्ती में कुलदीप विजेता रहे। वहीं, उधर, पवन (सोनीपत) व शाकिर (अलीगढ़), रणधीर (हरियाणा) व नवीन (दिल्ली) की कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
निर्णायक की भूमिका तेज प्रजाप सिंह सेंगर ने निभाई। इस मौके पर पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरचरन अनुरागी के अलावा सत्येंद्र, गयादीन अनुरागी, राजपूत चंद्रवती वर्मा, माधुरी श्रीवास, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश बीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें