फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री से अभद्रता पर हटे एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के जिला महामंत्री से फोन पर अभद्रता करने में कुरारा एसओ पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार को देर रात सात निरीक्षक व चार दरोगा को इधर से उधर कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व कुरारा थाने के एसओ बांके बिहारी पर भाजपा के जिला महामंत्री से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते ऑडियो वायरल हुआ था। बीते शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे पर मीडिया कर्मियों ने भी एसओ की शिकायत की थी। जिस पर एसपी कमलेश दीक्षित ने शनिवार देर रात को संबंधित एसओ समेत अन्य पर कार्रवाई करते हुए इधर से उधर कर दिया। एसपी ने बताया पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आनंद कुमार सिंह को कुरारा थाने का प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार यूपी 112 प्रभारी तारा सिंह पटेल को चिकासी थाना, वाचक पुलिस अधीक्षक श्रीप्रकाश यादव को थाना ललपुरा प्रभारी बनाया है।
कुरारा में तैनात एसओ बांके बिहारी को पुलिस लाइन, चिकासी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को अपराध शाखा व सिसोलर थाना प्रभारी रीता सिंह को मिशन शक्ति का प्रभारी नियुक्त किया है। कहा ललपुरा थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव को यूपी 112 का चार्ज सौंपा है। पीआरओ एसपी उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह को बिवांर का एसओ, कुनेहटा चौकी प्रभारी एसआई हेमंत मिश्रा को सिसोलर का एसओ, बिवांर थानाध्यक्ष को विजय सिंह को राठ कोतवाली व पुलिस लाइन में तैनात एसआई संजय कुमार सिंह को अपना वाचक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें