फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव-गांव घूमेंगीं महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मिशन शक्ति के तहत एसपी कमलेश दीक्षित ने कोतवाली में महिला डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं की समस्या सुनने व उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा महिला पुलिसकर्मी अपने बीट के गांवों का रजिस्टर तैयार करें। जिसमें महिलाओं व पुरुषों के नाम, मोबाइल नंबर हों। मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के अभियान को पूरा करने में महिला पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतीं हैं। राठ को महिला उत्थान के क्षेत्र में प्रदेश में पहला स्थान दिलाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा महिलाओं से बात करने से उनकी पुलिस के प्रति अच्छी धारणा बनेगी। महिला आरक्षियों को मोबाइल पर ग्रुप बनाकर महिलाओं व बालिकाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
जिससे उनकी समस्या सुनने के साथ समाधान में आसानी हो। इस मौके पर सीओ अखिलेश राजन, कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी, महिला आरक्षी केसरी वर्मा, सीमा यादव, गौरी त्रिपाठी, नाजिया परवीन, शिवांगी, रंजना चतुर्वेदी, सरिता सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में व्यापारियों ने बताया नगर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिनमें से अधिकांश कैमरे खराब पड़े हैं। जिन्हें सही कराने व अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरों की व्यवस्था करने की मांग उठाई। वहीं व्यापारियों ने नगर के बाजार में पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें