फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जनसभा की अनुमति न मिलने से सपाई आक्रोशित

Wed, 15 May 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा की अनुमति न देने से सपाइयों में आक्रोश पनप उठा है। बुधवार को सपा नेताओं ने प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत निर्वाचन आयोग से करने की बात कही है।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा की प्रत्याशी अजेन्द्र सिंह सिंह लोधी के पक्ष में महोबा में 16 मई को जनसभा को संबोधित करना था। सदर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी रहे रामप्रकाश प्रजापति, सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव व नीरज कश्यप ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि महोबा प्रशासन ने जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी है।
बताया कि बुधवार को महोबा जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह आदि सपा नेता महोबा जिलाधिकारी के साथ केंद्रीय प्रेक्षक से मिलकर जनसभा की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें